I SEE NEWS : संयुक्त मोर्चा ने ट्विटर पर सांसदों को चेताया
मानसून सत्र में बहाल हो कार्मिकों की पुरानी पेंशन: डॉ० पसबोला
I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली
देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने ट्विटर पर महाअभियान छेड़कर देश के 73 लाख एनपीएस कार्मिकों ने एक अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर पर हल्ला बोला
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के नेतृत्व में देश मे चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के अभियान को प्रदेश के हज़ारों कार्मिकों ने हज़ारों की संख्या में ट्वीट कर देश के सांसदों को टैग करते हुए अभियान के बारे में वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि वर्तमान में देश की संसद में मानसून सत्र गतिमान है , जिसके लिए 1 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार के समक्ष रखा जाना था। क्योंकि 21 वीं सदी सोशल मीडिया की सदी है और आंदोलनों को भी समय के साथ चलना आवश्यक है। इस क्रम में आज प्रदेश कार्मिकों ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। यदि शीघ्र इस मांग को गम्भीरता से नही लिया गया तो जमीन पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा कि समस्या कहां है यह पता हो तो आसान हो जाता है कि उसका हल कैसे निकाला जाए। अब जब स्पष्ट है कि नई पेंशन व्यवस्था से कार्मिक संतुष्ट नहीं है तो उन्हें उनके हिस्से का हक़ मिलना चाहिए। केवल बातों से कार्मिकों का गुस्सा ओर बढ़ने की आशंका है, इसलिए शीघ्र इसका हल निकाल कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो।
आगे डॉ० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के 78000 कार्मिकों ने ट्विटर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लाखों ट्वीट किए, देश व प्रदेश में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय अभियान के तहत कार्मिकों ने #MonsoonSession_RestorePension ट्रेंड कराकर अपनी ताकत दिखाई lप्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कोरोना काल मे सोशल मीडिया ही एक माध्यम है जिसके जरिये हम अपनी बात सरकारों तक पहुंचा सकते हैं । हालांकि जमीन पर लड़ाई लड़ने का अवसर जब भी आएगा तब यह आन्दोलन राज्य में एक नया इतिहास लिखेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें