I SEE NEWS : बिहार में कोरोना वैक्सीन के लिए मारामारी, यहां सिस्टम हो रही फेल |
गोपालगंज में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों के बीच मची अफरा-तफरी ANM दबकर हुई घायल
I SEE NEWS : संवाददाता शंभूनाथ यादव,गोपालगंज (बिहार)
बंगरा पंचायत के मडवा उप स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर पहुंचकर पहले वैक्सीन लेने की होड़ में जमकर लाठी-डंडे चले धक्का-मुक्की हुआ
इस दौरान भीड़ में दबकर ए.एन.एम हुई बुरी तरह घायल । इसके बाद सेंटर पर वैक्सीनेशन का कार्य बंद हो गया घटना की सूचना पाकर बैकुंठपुर थाने के एएसआई राधिका रमण प्रसाद दल बल के साथ पहुंचे पुलिस को पहुंचते देखकर सेंटर पर से सभी लोग फरार हो गए।ए.एन.एम रीना कुमारी के द्वारा घटना की जानकारी बैकुंठपुर स्वास्थ्य प्रभारी को दी गई ।
स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मडवा पहुंच, ए.एन.एम का कर रही इलाज।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें