I SEE NEWS : बिहार में पंचायत चुनाव की तारीख तय है | देखिए कब कहां है चुनाव

 


I SEE NEWS :टीम पटना

आखिरकार पंचायत चुनाव की तारीख तय हो गई, पंचायत के लोग बहुत दिनों से इसका इंतजार कर रहे हैं थे और बहुत सारी अटकले भी लगा रहे थे राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को पंचायत और ग्राम कचहरियों के आम चुनाव हेतु अधिसूचना जारी करने के संबंध में अपनी अनुशंसा भेज दी है। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे पत्र में इसकी अनुशंसा की है

20 सितंबर से लेकर 25 नवंबर तक होगी चुनाव की प्रक्रिया,पहले चरण का मतदान 20 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 24 सितंबर, तीसरे चरण का मतदान 04 अक्टूबर, चौथे चरण का मतदान 08 अक्टूबर, पांचवें चरण का मतदान 18 अक्टूबर, छठे चरण का मतदान 22 अक्टूबर, सातवें चरण का मतदान 31 अक्टूबर, आठवें चरण का मतदान 07 नवंबर, नौवें चरण का मतदान 15 नवंबर और दसवें व अंतिम चरण का मतदान 25 नवंबर को संपन्न होगा।



टिप्पणियाँ