बिहार में निजी अस्पतालों में भी FREE कोरोना टीका, सीएम नीतीश लेंगे IGIMS में वैक्सीन की पहली डोज

 बिहार में निजी अस्पतालों में भी FREE कोरोना टीका





I SEE NEWS:टीम पटना

बिहार मे  नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान   सभी नागरिकों को कोरोना का टीका मुफ्त में मिलेगा। निजी या सरकारी किसी भी अस्पताल में टीका लेने पर किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की समीक्षा के बाद यह ऐलान किया गया। वैसे तो नीतीश कैबिनेट ने नवंबर, 2020 में ही मुफ्त टीकाकरण के फैसले पर मुहर लगी दी थी। लेकिन केंद्र सरकार ने कहा है कि निजी अस्पतालों में अधिकतम 250 रुपए का शुल्क लगेगा। ऐसे में निजी अस्पतालों में टीकाकरण के खर्च का भुगतान नीतीश सरकार करेगी।  

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरूआत इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, शेखपुरा, पटना परिसर में सोमवार को करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारी भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेंगे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

टिप्पणियाँ