बिहार में महंगी पड़ेगी बिजली मीटर जांच कराना

 बिहार  मे बिजली मीटर की जांच करायी तो , 200 से लेकर 2000 रुपए तक लग सकता है शुल्क


I SEE NEWS : टीम पटना : बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन के अनुसार लोगों को अलग-अलग मीटर दिए जाते हैं। घरेलू श्रेणी में अधिकतर उपभोक्ता सिंगल फेज मीटर का उपयोग करते हैं। जबकि व्यवसायिक, छोटे उद्योग, बड़े उद्योग में मीटर अलग होते हैं। 

बिहार में अभी एक करोड़ 62 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की संख्या हो चुकी है। इसमें 94 फीसदी से अधिक घरेलू श्रेणी के हैं। घरेलू श्रेणी में सिंगल फेज मीटर की जांच के लिए कंपनी ने आयोग को 200 रुपए का प्रस्ताव दिया है। 20 किलोवाट से अधिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को थ्री फेज एलटी सीटी ऑपरेटेड बाईडाइरेक्शनल मीटर दिया जाता है। इस तरह का मीटर ले रखे उपभोक्ताओं को मीटर जांच कराने पर 800 रुपए का प्रस्ताव दिया गया है। जबकि थ्री फेज मीटर एलटी बाईडाईरेक्शनल मीटर वाले उपभोक्ताओं को मीटर जांच कराने में 400 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। थ्री फेज मीटर में ही सीटी बाईडाइरेक्शनल मीटर होने पर उपभोक्ताओं को 6000 रुपए देने पड़ सकते हैं। जबकि थ्री फेज हाईटेंशन टीओडी बाईडाइरेक्शनल मीटर की जांच कराने का शुल्क 1100 का प्रस्ताव दिया गया है। जबकि ट्राई वेक्टर एंड स्पेशल टाइप बाईडाइरेक्शनल मीटर होने पर उपभोक्ताओं को 2000 रुपए देने होंगे।

टिप्पणियाँ