बढ़ती महंगाई को लेकर पुवायां में सपाईयों ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

 भाजपा सरकार से बिगड़ी  महिलाओं की रसोई की अर्थव्यवस्था : उपेन्द्र पाल



 I SEE NEWS : UPसंवाददाता :भास्कर तिवारी

शाहजहाँपुर_पुवायां। डीजल-पेट्रोल और गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम पुवायां को दिया।


 भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। महंगाई के कारण हर चीज पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई पर काबू करने के प्रयास सरकार को करना चाहिए। गन्ना किसानों का एक वर्ष का गन्ना भुगतान अभी तक बकाया है। 14 दिन में भुगतान करने का दावा करने वाली भाजपा के राज में ही किसानों का भुगतान अब तक नही किया जा सका है। पिछले चार वर्षों से गन्ने का समर्थन मूल्य भी सरकार ने बढ़ाया जबकि लागत में पहले के मुकाबले में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है, महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नही हैं। आये दिन रेप, लूट, हत्या जैसे संगीन मामले प्रकाश में आते रहते हैं। ज्ञापन के माध्यम से सभी मांगो पर ध्यान देकर उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई।
विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने देशभर में महंगाई को बढ़ावा दिया है जिससे महिलाओं की रसोई की अर्थव्यवस्था ही बिगाड़ दी। उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, कानून का राज समाप्त हो चुका है। यूपी और केंद्र सरकार मिलकर किसानों का बेतहाशा शोषण करने में लगीं हैं। जनता समय पर इनका जबाव जरूर देगी।
इस मौके पर गोपाल अग्निहोत्री, जगजीत सिंह टांडे, अंकुर गुप्ता, विश्वदेव मिश्र, रामकुमार यादव, शुभम मिश्र, शोभित अग्रवाल, सुरजन यादव, विवेक मिश्र, गौरव यादव, वीरेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें