बिहार में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर पंखे से लटका मिला शव फांसी या हत्या ?

 रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के अंदर पंखे से लटका मिला युवक का शव




I SEE NEWS :टीम पटना


बिहार  जयनगर मे अजीबो गरीब घटना सामने आई है रेलवे स्टेशन पर खड़ी शहीद एक्सप्रेस के अंदर एक युवक का शव मिलने से हड़कप मच गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जयनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी संख्या 04674 शहीद एक्सप्रेस के कोच D-6 में एक approx. 20 वर्षीय युवक का शव पंखे से बंधा मिला। युवक का शव गमछा से बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी थानाध्यक्ष मो. मोजेम्मिल ने बतया कि अज्ञात शव का शिनाख्त के बाद ही कुछ पता चलेगा।

टिप्पणियाँ