सरकार की नई पहल: प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका, जानें- कैसे लगवा सकते हैं आप
भारत सरकार ने 1 मार्च से 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का ऐलान
I SEE NEWS : टीम नई दिल्ली
45 साल से अधिक आयु के लोगों का भी टीकाकरण होगा
भारत सरकार ने 1 मार्च से 60 साल से अधिक आयु के लोगों कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का ऐलान किया है। इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु के ऐसे लोगों का भी टीकाकरण होगा, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इस बीच एक अहम सवाल जवाब भी मिल गया है कि आखिर प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना टीके की कीमत क्या होगी। सरकार ने तय किया है कि निजी अस्पतालों में एक डोज की कीमत 250 रुपये होगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण पूरी तरह से मुफ्त होगा। देश भर में सरकार ने 10,000 सरकारी अस्पतालों और 20,000 निजी केंद्रों में टीकाकरण शुरू करने का ऐलान किया है। 28 दिनों के अंतराल में लगने वालीं कुल दो डोज की कीमत 500 रुपये होगी। इसमें सभी तरह के टैक्स सम्मिलित होगा
अभी बड़ी खबर आ रही है कि गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कन्फर्म कर दिया है कि राज्य में एक टीके की कीमत 250 रुपये निजी अस्पतालों में होगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत देश के कई नेता पीएम से सभी को मुफ्त टीका लगाने की अपील कर चुके हैं। लेकिन मोदी सरकार ने साफ किया है कि निजी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण नहीं होगा। बीते कुछ दिनों में तेजी से कोरोना के मामलों में इजाफा होने के चलते सरकार ने निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण कराने का फैसला लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें