अपराधियों के ऊपर कहर बनकर टूट रहे हैं खीरों थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी
अपने अच्छे कार्यों से जनता के बीच में बनाया विश्वसनीय जगह,जहां भी ड्यूटी करते हैं वहाँ अपराधियों में रहता है खौफ
I SEE NEWS :रिपोर्ट : कुलदीप सिंह राठौर
रायबरेली (खीरों) -जहां एक तरफ रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी क्राइम को लेकर समय-समय पर क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानाध्यक्षों की कसते हैं पेंच, वही रायबरेली जनपद में एक ऐसे ध्यान थानेदार हैं जिनको लोग गब्बर इज बैक नाम से जानते हैं वह है थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी जिन्होंने आज अपराधियों के ऊपर उस समय कहर बनकर टूटे, जब चोरी का माल बेचने की फिराक में जा रहे थे दो अभियुक्तों को खीरों थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ खुस्टी पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसमें अभियुक्त गण संजय पुत्र श्रीपाल व संदीप पाल पुत्र धुन्नू निवासी पाहो, थाना खीरों जनपद रायबरेली को एक अदद इनवर्टर बैटरा,एक अदद इनवर्टर, 3 अदद धार पीली धातु, तीन अदद बटुआ (गगरा) पीले धातु,दो अदद कलक्षुला पीली धातु,दो अदद कटोरी पीली धातु,के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है गिरफ्तार करने वाली टीम खीरों थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक अजय कुमार मलिक, उपनिरीक्षक दिलीप शर्मा ,कांस्टेबल जसवंत सिंह ,कांस्टेबल सिद्धार्थ सिंह ,व कांस्टेबल विशाल कुमार आदि लोग रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें