I SEE NEWS : मोदी के करीबी तथा बहुचर्चित कैबिनेट मंत्रियों को क्यों हटाया गया ? जानिए पूरा मामला
किसने फोन कर मांगा मंत्रियों का इस्तीफा ?
I SEE NEWS :टीम नई दिल्ली
मोदी ने गुरुवार शाम को नवगठित मंत्रिपरिषद के साथ पहली बैठक की। खबरों के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि जिन मंत्रियों को हटाया गया है उसके पीछे कारण उनकी लगन तथा निष्ठा में कोई कमी या कार्यक्षमता में कोई कमी नहीं बल्कि व्यवस्था के तहत उन्हें हटाया गया है। प्रधानमंत्री ने नए बने मंत्रियों से कहा कि वे अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों के अनुभव से अपने कामकाज को बेहतर करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 12 मंत्रियों को हटा दिया, इन मंत्रियों को इस्तीफा देने की सूचना देने का काम पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया । मिली खबरों के अनुसार, नड्डा ने सुबह सात से आठ के बीच हटाए जाने वाले मंत्रियों को फोन कर इस्तीफा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने को कहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें