I SEE NEWS :बिहार के दरभंगा जिले में हुए बम ब्लास्ट का हुआ खुलासा।


 पाकिस्तान में मिली थी नासिर को बम बनाने की ट्रेनिंग

I SEE NEWS :

नासिर वर्ष 2012 में पाकिस्तान गया था। वहां पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के द्वारा उसे केमिकल बम तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया था। लश्कर के इशारे पर लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाकर देश को दहलाने की साजिश रची गयी थी।सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस से भेजे गए पार्सल में एक सेंसर भी लगाया गया था। हालांकि बनाये गए केमिकल बम के कम ज्वलनशील होने के कारण  वह ब्लास्ट नहीं कर सका। लेकिन नासिर  की साजिश केमिकल बम से कई लंबी दूरी की ट्रेनों को उड़ाने की थी।

टिप्पणियाँ