I SEE NEWS : दिल्ली मेट्रो में अब स्मार्ट कार्ड और टोकन की जरूरत नहीं, एटीएम कार्ड से ही कर पाएंगे सफर,जानिए क्या है पूरा मामला।
दिल्ली वासियों के लिए मेट्रो की नई सौगात,टोकन के लिए लाइन में लगने की झंझट खत्म?
I SEE NEWS :टीम दिल्ली
दिल्ली मेट्रो दिसंबर 2022 तक टिकटिंग के क्षेत्र को नई दिशा देने जा रही है। मतलब की अब आपको मेट्रो में सफर करने के लिए ना स्मार्ट कार्ड खरीदना होगा ना ही कोई टोकन। आपके मोबाइल फोन या फिर बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही आप यात्रा कर पाएंगे।
इसमें मोबाइल पर दिल्ली मेट्रो ऐप से स्कैन करने की सुविधा होगी अगर कोई ऐसा बैंक कार्ड है जिसे रू पे कार्ड से वैधता मिली है तो उससे आपके यात्रा का पैसा सीधे बैंक खाते से कट जाएगा। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि इसका फायदा दिल्लीवासियों के साथ-साथ अन्य राज्य के लोगों को भी होगा जैसे अगर किसी के पास मुंबई या अहमदाबाद मेट्रो का भी कार्ड होगा तो उससे भी दिल्ली मेट्रो में सफर किया जा सकेगा।आपको बता दें कि लोगों का बहुत सारा समय टोकन लेने में तथा स्मार्ट कार्ड लेने में चला जाता था, जिससे मेट्रो के सफर में परेशानी होती थी। अगर यह सुविधा लागू हो जाती है तो दिल्ली वासियों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें