I SEE NEWS : बिहार वासियों के लिए गुहार की एक और जगह, सीआईडी भी दर्ज करेगी FIR, बिहार में अलग से बनेगा थाना।
बिहार में प्रशासन होगा और भी सख्त , खुल सकती है गुहार की दूसरी द्वार
I SEE NEWS :टीम पटना
सीआईडी के लिए थाना खोलने का प्रस्ताव दिया जा चुका है अगर इस पर मुहर लगी तो बिहार पुलिस की अन्य एजेंसियों की तरह CID भी एफआईआर दर्ज करेगी।
भारत देश के कुछ राज्यों में यह व्यवस्था पहले से ही है। ओडिशा और कर्नाटक जैसे राज्यों में CID को यह सुविधा उपलब्ध है। और अब उम्मीद है कि बिहार में भी यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। बिहार पुलिस के अधीन एटीएस, ईओयू और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का भी अपना थाना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें