मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर, कांग्रेस विधायकों से राशन कार्ड से वंचित लोगों के नाम जुड़वाने को कहा

मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर, कांग्रेस विधायकों से राशन कार्ड से वंचित लोगों के नाम जुड़वाने  को कहा !


 राशन कार्ड से वंचित लोगों को अविलंब राशन मुहैया करवाते हुए राशन कार्ड में  अविलंब नाम जोड़ने का आग्रह किया 

बिहार: संवाददाता, चंदन कुमार:बेगूसराय आज बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री सह श्रम संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी के साथ बछवाङा विधायक रामदेव राय ने 40 मिनट की विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से लंबी बैठक में बछवाड़ा,मंसूरचक,भगवानपुर  प्रखंड के राशन कार्ड से वंचित लोगों को अविलंब राशन मुहैया करवाते हुए राशन कार्ड में  अविलंब नाम जोड़ने का आग्रह किया तथा मेरे द्वारा विधायक कोष से दिए गए 52 लाख  रूपए से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच राशन एवं अन्य राहत सामग्री वितरण तथा इसी पैसे से बिहार से बाहर फंसे बछवाड़ा विधानसभा के श्रमिक भाई बहनों एवं छात्रों को अविलंब घर लाया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में कोरंनटाइन सेंटर की संख्या को बढाया जाए और उसमें मिलने वाले भोजन आदि की गुणवत्ता एवं मात्रा को भी बढ़ाया जाए तथा इस वैश्विक महामारी में पक्ष-विपक्ष सभी को आपसी सदभावना के साथ मानव जाति के कल्याण में आगे आने चाहिए सहित अन्य महत्वपूर्ण जनहित मुद्दे पर अपना मांग एवं सुझाव दिए। इस बैठक में बेगूसराय जिले के विधायक, विधान पार्षद सहित विभिन्न जनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
माननीय विधायक ने कहा कि मुझे आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि मेरे द्वारा किए गए मांग एवं सुझाव को माननीय मंत्री जी मुख्यमंत्री जी से संवाद स्थापित कर समस्या को अविलंब दूर करेंगे ताकि बछवाड़ा विधानसभा के आम-आवाम सहित संपूर्ण बेगूसराय जिलावासी ससमय लाभान्वित हो सकें।कोरोना हारेगा और हम सब भारतवासी जीतेंगे।




टिप्पणियाँ