सोशल मीडिया के सुचना के आधार पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचाया जा रहा हैं खाद सामग्री :अमिता भूषण
सरकार की कागजी और हवाहवाई घोषणाओं के बीच सामाजिक संगठन CBRKC FOUNDATION जैसी संस्था ने इस लड़ाई में जरूरतमंदों का हाथ थाम रखा है।
बिहार : संवाददाता, चंदन कुमार : बेगूसराय वैश्विक संकट कोरोना के गहराते संक्रमण और संकट के भय के बीच लॉक डाउन ने जिले के हजारों दिहाड़ी मजदूरों और सामान्य कामगारों के सामने अपने और अपने परिवारों को भूख से बचने की चुनौती खड़ी कर दी है। सरकार की कागजी और हवाहवाई घोषणाओं के बीच सामाजिक संगठन CBRKC FOUNDATION जैसी संस्था ने इस लड़ाई में जरूरतमंदों का हाथ थाम रखा है। चन्द्रभानु रमाकांत फाउंडेशन जो नगर विधायक श्रीमती अमिता भूषण द्वारा वर्षों से संरक्षित है ने संकट की इस घडी में लगातार और पहले दिन से ही जरूरतमंदों की सेवा का जो कार्यक्रम आरम्भ किया था आज 46वें दिन भी जारी रहा सोशल मीडिया और टेलीफोनिक सूचना के आधार पर सैकड़ो जरूरतमंदों तक आटा, चावल, दाल, आलू और नमक का पैकेट उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था के अध्यक्ष प्रो0 विश्वनाथ सिंह एवं सचिव डॉ कन्हैया कुमार ने बताया कि नगर विधायक श्रीमती अमिता भूषण जी का निर्देश है कि हर हाल में जरूरतमंदों तक सामग्री पहुंचे इसके लिए हमारी वितरण की टीम पूरे एहतियात और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए लोगों तक पहुंच कर उन्हें राशन सामग्री उपलब्ध कराते हैं। इस कड़ी में आज बेगुसराय प्रखंड के रजौड़ा एवं नगर निगम क्षेत्र के पावर हाउस रोड में दिव्यांगों, विधवा,और जिनके पास राशन कार्ड से वंचित परिवारों के बीच राशन सामग्री पहुंचाई गई। फ़ाउंडेशन का प्रारम्भ से ही यही उद्देश्य रहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा की जाय, और संरक्षक अमिता भूषण का लगातार सहयोग हमें इस सेवा कार्य के लिए प्रेरित करता है। वितरण में मो0 कुद्दुस, जयप्रकाश साह, मो0 करीम, भासों सिंह,राजेश मिश्रा, डॉ कन्हैया कुमार, राघव कुमार,रोनित कुमार,बिनोद कुमार आदि मौजूद थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें