बिहार में वर्दी का खौफ बीमार महिला को भेज दिया जेल अब कह रही पुलिस- जांच कराने के लिए महिला ने कहा ही नहीं
एग्जीबिशन रोड पर कार से जा रही एक महिला का चालान काटने के विरोध करने वाले 11 लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया| इनमें वह महिला भी शामिल है बख्तियारपुर के वेंकटपुर की रहने वाली महिला रेनू देवी अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी |वह बीमार है| उन्हें स्टोन है| ब्लड प्रेशर व खून की कमी भी है| महिला के रिश्तेदार ने बताया की पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच बिना कराई कोर्ट में पेश कर दिया सवाल यह है| कि अगर महिला सहित 11 लोगों को जेल भेज भेजा गया तो उन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज क्यों नहीं किया गया? जिन्होंने बदसलूकी की और मारपीट की पुलिस ने एक जज की कार को बिना जांच क्यों छोड़ दिया? जज की गाड़ी छोड़ने पर ही लोग हंगामा करने लगे थे इधर जेल सूत्रों ने बताया कि महिला की हालत ठीक है इधर टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया था उन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपनी बीमारी के बारे में बताना चाहिए था और उन्हें अस्पताल भेज देती|
SOURCE - DANIK BHASKAR
SOURCE - DANIK BHASKAR

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें