सिर्फ 4 दिन की रिमझिम बारिश में डूब गया बिहार । कैसे मान लूं ? ठीके तो है नीतीश सरकार ।

लगातार चार दिन से हो रही हल्की बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना जलमग्न हो गई है|  कहीं अस्पताल में पानी घुस गया है, तो कई इलाके में घरों में पानी घुस गया है, और इसी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है| सरकार न जाने शहर के सौंदरकरन  पर लाखों रुपए खर्च करती है मगर 4 दिन की हल्की बारिश ने सरकार की पोल खोल दी है पटना की पॉश इलाके राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, जक्कनपुर, गर्दानीबाग के घरों में पानी घुस गए हैं | पूरा ड्रेनेज सिस्टम जाम हो चुका है और यहां तक की सरकार के बहुत सारे प्रोजेक्ट के नाम पर गली गुची में गड्ढे कर कर छोड़ दिया जाए हैं|  जिसके कारण आम जनता घर से बाहर नहीं निकल पा रही और शहर की आवागमन ठहर सी गई है| 
बिहार में अभी भी 14 जिला हाईलाइट पर चल रहे हैं और सारे स्कूल 30 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं


अब देखना यह है कि आम जनता को इस समस्या से कब निजात मिलती है और क्या सही में पटना स्मार्ट सिटी की कगार पर खड़ा हो सकता है अब यह तो भविष्य ही बताएगा मगर वर्तमान में जनता सरकार के द्वारा उठाए गए गलत फैसलों के कारण  परेशान है ठीक बरसात से पहले ही रोड में गड्ढे कर दिए गए हैं रिकंस्ट्रक्शन के नाम पर और अभी तक कहीं भी रिकंस्ट्रक्शन का काम पूरा नहीं किया गया है आखिर सरकार ठेकेदारों पर शिकंजा कब  करेगी और आम जनता को परेशानी से निजात कब दिलाएगी यह तो भविष्य बताएगा




covrage and advertisment call 9431443683

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें